वाराणसी। जिले में एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान दुल्हन का प्रेमी बारात में पहुंच गया। प्रेमी को देखते ही गांव वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी लेकिन तभी दुल्हन मंडप से दौड़ती हुई आई और प्रेमी को बचाते हुए बोली कि हमें मारिए, इसे नहीं।
बिना शादी किए लौटे दूल्हे
दुल्हन की यह बात सुनते ही मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। घटना के बाद दूल्हा बिना शादी किए बारात वापस लेकर लौट गया। लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पवन राजभर ने शादी में पहुंचकर कार्यक्रम बिगाड़ दिया, जिससे परिवार को सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ है।
READ MORE: CM योगी ने महाराणा प्रताप को किया याद, गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर किया नमन, कहा- आपकी राष्ट्रनिष्ठा सदैव प्रेरणा देती रहेगी
प्रेमी ने जबरदस्ती शादी रूकवाई
दुल्हन और प्रेमी ने पुलिस को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते है। उनका लंबे समय से लव अफेयर है। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते है लेकिन लड़की की शादी घरवाले उसकी इच्छा के खिलाफ करा रहे है। इधर, दुल्हन केपिता ने आरोप लगाया कि पवन से जबरदस्ती शादी रुकवाई है। उसकी इस हरकत से समाज में उनकी बदनामी हुई है।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी वाले हो जाएं सावधान, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। लंबी बातचीत और कहासुनी के बाद लड़की की शादी उसके प्रेमी से करा दी गई। दोनों की शादी मंदिर में कराई गई। वहीं 11 मई 2026 को कोर्ट मैरिज होगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

