UP Weather Today: उत्तर प्रदश में मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ली है। मौसम विभाग ने वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
तेज हवाएं चलने की संभावना
मौसम जानकारों के मुताबिक आज मिर्जापुर, महराजगंज, आजमगढ़, सोनभद्र, मऊ, प्रयागराज, बलिया, चंदौली, देवरिया, वाराणसी, गोरखपुर, भदोही, संत कबीर नगर, जौनपुर, कुशीनगर और गाजीपुर जिले के आस-पास के इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। IMD का कहना है कि धूल भरी आंधी के साथ मौसम अचानक बदल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के भदोही, प्रयागराज, बलिया, गोरखपुर,जौनपुर, देवरिया, वाराणसी, कुशीनगर, गाजीपुर, महाराजगंज, चंदौली, संत कबीर नगर, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ और मिर्जापुर जिलों गरज चमक के सा बादल बरस सकते है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन मुख्य जिलों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
READ MORE: बंगाल के बाद अब UP की बारी! मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव से होगी शुरुआत, अटकलें तेज
मौसम जानकारों के अनुसार 10 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए रहेंगे। गर्मी बढ़ेगी। 11 मई को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी साथ ही दिन का पारा चढ़ेगा। 12 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 13 मई को पूरे प्रदेश में बादए छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चलेगी। वहीं 14 मई को तेज हवा के साथ पूरे प्रदेश में बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले और बिजली भी गिर सकती है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

