अमेठी। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, मुंशीगंज रोड स्थित हाजी नगर में विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

फॉल्ट ठीक करने पहुंचा था लाइनमैन

बताया जा रहा है कि उपभोक्ता की शिकायत पर फॉल्ट ठीक करने पहुंचा लाइनमैन खंभे पर कार्य कर रहा था, तभी अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत सप्लाई चालू हो गई। तेज करंट लगने से संविदा कर्मी खंभे से नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: अखिलेश ने CM योगी पर बोला हमला, कहा- जो मुख्यमंत्री लैपटॉप नहीं चलाना जानते, वो AI नहीं समझ सकते

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के बाद परिजनों और विद्युत कर्मियों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने सुरक्षा मानकों और शटडाउन प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। अमेठी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।