लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगरा में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि जो मुख्यमंत्री लैपटॉप नहीं चलाना जानते, वो AI नहीं समझ सकते। आने वाले विधानसभा चुनाव हमें फिर मौका मिला है, ये मौका नहीं जाने दो। हम फिर से बहुत पिछड़ जाएंगे। इन्होंने आईटी, पॉलिटेक्निक और अन्य संस्थानों को बर्बाद कर दिया है। दुर्भाग्य देखिए कि भाजपा हमारे प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज, इंटर कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज की जमीनें बेचना चाहती है।

छोटे कारोबारी, कारोबार क्यों हो रहा बर्बाद?

अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा की अपनी पहचान है। आगरा का दुनिया भर में महत्व है। यहां विजन इंडिया का फोकस छोटे कारोबारी, कारोबार क्यों हो रहा बर्बाद? विषय पर है। आगरा से पहले विजन इंडिया का कार्यक्रम गाजियाबाद में किया गया था। गाजियाबाद में विजन इंडिया कार्यक्रम किसान और खेती से सम्बन्धित था। तब हमने कहा था जब खेत मुस्कुरायेगा तब देश मुस्कुराएगा, वहीं से छोटे कारोबार की शुरूआत हो जायेगी। जब तक कारोबारी सम्पन्न नहीं होगा तब तक खुशहाली नहीं आयेगी। छोटे कारोबार करने वालो के लिए बड़ी सोच के साथ बात करनी हैं।

READ MORE: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान, जेवर के किसान लखनऊ रवाना, सीएम योगी करेंगे स्वागत

आगरा में आईटी सिटी बनाएंगे

अखिलेश ने आगे कहा कि उद्योगों को विकसित करने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए समाजवादी सरकार काम करेगी। एक्सपर्ट के सुझाव पर अमल करेगी। समाजवादी सरकार ने एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर जी से बातचीत कर उनके सुझावों पर अमल कर रिकार्ड समय में लखनऊ आईटी सिटी बनाने का काम किया। उसी का परिणाम था कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा के बाद एचसीएल की सबसे अच्छी टेªनिंग इंस्ट्ीट्यूट लखनऊ में बनी है। समाजवादी सरकार में आने वाले समय में आगरा में आईटी सिटी बनाएंगे। इसके लिए जो सहूलियत देनी पड़े उसे देंगे।

READ MORE: बेटी के चाल-चलन से नाराज पिता बना हैवान, धारदार हथियार से कर दी हत्या, बचाने आई मां पर…

आगरा में यमुना नदी पर लखनऊ के गोमती नदी की तरह सबसे अच्छा रिवरफ्रंट बनाएंगे। भाजपा सरकार में आगरा स्मार्ट सिटी घोषित हुई लेकिन कोई काम नहीं हुआ। सड़कों में गड्ढे हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नहीं हो पाया। पर्यटन क्षेत्रों में गंदगी है। दुनिया में कहीं भी पर्यटन क्षेत्रों और शहरों में गंदगी नहीं दिखती है। समाजवादी सरकार विशेष पैकेज देकर साफ-सफाई और पर्यटक क्षेत्र का विकास करेगी। वेस्ट टू एनर्जी बनाने तथा उसकी सुविधायें बढ़ायेंगे। डेªनेज शहरों की बड़ी समस्या है। उसे ठीक करायेेंगे। बिजली सस्ती और 24 घंटे देने का काम करेंगे।