मयंक शर्मा, फिरोजाबाद। जनपद में एक अधेड़ व्यक्ति ने बेटी के चाल-चलन से परेशान होकर अपनी पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पत्नी पुष्पा की हालत गंभीर
घटना थाना बसई मुहम्मद क्षेत्र के सोफीपुर गांव की है। आरोपी राकेश ने शनिवार को घर में ही अपनी पत्नी पुष्पा और बेटी मुस्कान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में 20 वर्षीय बेटी मुस्कान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी पुष्पा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
READ MORE: ‘महिला उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका मुस्कान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पिता राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपनी बेटी के चाल-चलन से परेशान था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
READ MORE: विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर CM योगी की पाती, कहा- घर सूने हो रहे, वृद्धाश्रम बढ़ना चिंताजनक
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गांव में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

