बरेली। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। बिना शटडाउन लिए लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाया गया था। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। परिजनों और साथी कर्मचारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
बिना शटडाउन लिए लाइनमैन को चढ़ाया
यह पूरा मामला जिले के बारादरी थाना क्षेत्र का है। जहां, संजय नगर इलाके में फाल्ट ठीक करने के दौरान लाइनमैन बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में बिजली विभाग की एक संविदा कर्मचारी मोहम्मद निजाम की मौत हो गई। बुधवार दोपहर विभाग ने उसे फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा था।
READ MORE: सत्ता के लिए सनातन पर सियासत! सपा को धर्मविरोधी बताते हुए पंकज चौधरी ने साधा निशाना, रामचरितमानस की प्रतियां जलाने को लेकर जो कहा…
परिजनों और सहकर्मियों का आरोप है कि सब-स्टेशन से बिना शटडाउन लिए ही उन्हें लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया था। काम करने के दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गई। जिससे खंभे में चढ़े मोहम्मद निजाम करीब 25 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिर पड़े और तड़प-तड़प कर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
READ MORE: राहुल के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, कहा- कांग्रेस अपनी ‘डूबती नाव’ को कतई नहीं बचा सकती है
घटना के बाद परिजनों ने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि बिजली विभाग की इस गंभीर लापरवाही की वजह से एक बेकसूर की जान गई है। अपनी गलती छुपाने के लिए विभाग झूठ बोल रहा है कि शटडाउन लिया गया था। हादसे के बाद दो लोग उन्हें गंगाशील हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए और हमें सिर्फ एक्सीडेंट की सूचना दी।

