लखनऊ. हैवानियत की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 60 साल के बुजुर्ग ने बिस्किट खिलाने के बहाने 7 साल की बच्ची का रेप किया. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ससुर ने मेरा रेप किया… लखनऊ में बहू के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर खिलाया जहर
बता दें कि पूरा मामला ठाकुरगंज इलाके का है. जहां एक 7 साल की बच्ची दोपहर के वक्त घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग मो. शकील पहुंचा और उसे बिस्किट खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया. जब दरिंदा दरवाजा बंद कर रहा था तो एक युवक ने उसे देख लिया. जिसके बाद उसने दरवाजा खटखटाकर खुलवाने की कोशिश भी की, लेकिन दरवाजा नहीं खोला.
इसे भी पढ़ें- सालों बाद ‘मुर्दा’ हुआ जिंदाः 4 साल बाद सरकारी फाइलों में मिली नई जिंदगी, जानिए कैसे ‘निकम्मे’ सिस्टम ने जीते-जगाते इंसान को मारा
उसके बाद युवक छत के रास्ते से जैसे-तैसे घर के अंदर पहुंचा और बच्ची को निकाला. युवक को आता देख बुजुर्ग मौके से फरार हो गया. जिसके बाद युवक ने बच्ची को उसके घर छोड़ा. बच्ची ने अपने परिजनों को पूरे घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

