लखनऊ. निकट भविष्य में कृषि क्षेत्र में सहयोग को लेकर यूपी और नाइजीरिया साथ मिलकर काम कर सकते हैं नाइजीरिया के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें- भाजपाई और उनके संगी-साथी…अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी बताते हुए कही बड़ी बात
बता दें कि दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की. बैठक में नाइजीरियाई दल ने अपने देश में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी. वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण दिया. इसमें प्रदेश में खेती, बागवानी, सहकारिता और ग्रामीण विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें- नेता जी लोग जरा संभलकर! अनजान लिंक और फर्जी कॉल से रहना होगा सतर्क, UP के विधायकों को साइबर एक्सपर्ट ने ठगी से बचने के दिए टिप्स
बीज से लेकर बाजार तक सुविधाएं उपलब्ध करा रही सरकार
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि के लिए बीज से बाजार तक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही है. सरकार का मकसद है कि खेती में नई तकनीक और नवाचार लाकर किसानों का खर्च घटे और मुनाफा बढ़े. दोनों पक्षों ने कृषि तकनीक, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन और किसानों को ज्यादा लाभ दिलाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.

