लखनऊ. अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने अपने चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज में खुद स्वीकार कर लिया है कि उनके राज में पीडीए का उत्पीड़न रुकने वाला नहीं है. मतलब ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ और ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक-आधी आबादी-आदिवासी’ के साथ भाजपा सरकार का अत्याचार और अन्याय और बढ़ने वाला है.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और…अजय राय ने 2027 विधानसभा इलेक्शन के लिए कर दिया बड़ा दावा, जानिए ऐसा क्या बोल गए
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए को धमकी देती ‘5 सेकंड की ये स्वीकारोक्ति’ पीडीए का दमन करने वाले भाजपाइयों को 5 दशक क्या 5 सदियों और 5 जन्मों तक सिर उठाकर आंख मिलाने लायक नहीं छोड़ेगी. माननीय को सोते-जागते हर समय ‘पीडीए-ही-पीडीए’ दिखता है तो हमारी सलाह तो ये है कि वो क्यों ना 108 मनकों पर ‘पीडीए’ लिखवाकर, उसकी माला बनाकर ‘पीडीए का जाप’ करें, इससे कम-से-कम उनके कुछ पाप तो कम होंगे.
इसे भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए 5 करोड़ रुपये? फलाहारी महाराज के बयान पर Virat Kohli ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
अखिलेश यादव ने ये भी कहा है कि सच तो ये है कि 2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे हैं. इनके पास क्या अपनी बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है. उपलब्धि के स्तर पर भाजपा दिवालिया है. जनता ‘चढ़ावा चोरों’ की बात सुनने के मूड में नहीं है!

