लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसानों के मुद्दे पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की सरकार में किसानों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला. खाद, बीज, सिंचाई की कोई उपलब्धता नहीं है. ‘सरकारी बीज‘ भी भाजपा की सरकार जैसे नकली निकले. किसानों की रात-दिन की मेहनत के बाद भी मक्का में दाने नहीं आए. इस बात की उच्चस्तरीय जांच हो कि सरकारी बीज कहां से आए और उनमें किस प्रकार के दोष थे.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए एक और बीवी ‘बेवफा’: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को सुला दी मौत की नींद, जानिए हत्या के पीछे की पूरी कहानी

उन्होंने कहा कि सरकार अगर मुआवजा दे भी देगी तो भी उससे लागत नहीं निकलेगी. किसान को लागत नहीं, लाभ मिलना चाहिए. सफल फसल ही कृषि व्यवस्था का सबसे बड़ा मानक है और फसल की सफलता की कहानी बीज से शुरू होती है.
अखिलेश यादव ने कहा कि शिकायत करने पर कृषि विभाग के अधिकारी हमेशा की तरह दूसरे कारणों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- मौत को चकमा! चलती ट्रेन के नीचे आई महिला, फिर भी बच गई जान, VIDEO देख दहल उठेगा दिल

अखिलेश यादव ने कहा कि कृषि मंत्री हैं भी या नहीं, किसानों को ये भी नहीं मालूम है, इसीलिए उनसे कोई मांग या उम्मीद करना बेमानी है और रही बात तथाकथित मुख्यमंत्री जी की तो जो एक मां के दर्द को सुनने में निष्ठुर हैं, वो किसान की व्यथा क्या सुनेंगे. छुट्टा पशुओं से फसल की रक्षा के लिए रात-दिन देने वाले किसान मायूस ही नहीं बेहद दुखी है. हम दोहराते हैं, खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा. सरकारी बीज की खराब गुणवत्ता के सम्बंध में लापरवाही और भ्रष्टाचार की जांच की जाए. किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए.