लखनऊ. उत्तरप्रदेश में 12 जुलाई को पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नए पौधे लगाने से पहले उन पौधों की कहानी भी सुननी चाहिए, जिन्हें लगाया गया लेकिन कभी पानी नहीं मिला.
इसे भी पढ़ें- 2023 का स्क्रीनशॉट तारीख हटाकर… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर ने बोला तीखा हमला, जानिए सुभसपा प्रमुख ने ऐसा क्या कहा?
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए वृक्षारोपण अभियान वास्तव में “भ्रष्टाचार रोपण” का कार्यक्रम बन गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य 35 करोड़ पौधे लगाने से अधिक प्रत्येक पौधे पर कम से कम 10 रुपये कमाने का है, जिससे कुल 350 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट ने किए चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव
अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पूर्व 12 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा की थी, जिसमें उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों, महापौरों और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को अगले दो दिनों के भीतर बैठकें कर अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश दिए हैं.
कहां लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे
पौधरोपण अभियान में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सबसे अधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा. इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़ और पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधरोपण करेगा. गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे भी 500 हेक्टेयर क्षेत्र में 5.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे. वन विभाग ने इस वृहद अभियान के लिए अपनी लगभग दो हजार नर्सरियों में 52.44 करोड़ पौधे तैयार किए हैं

