लखनऊ. बंगाल चुनाव को विपक्षी दल अप्रत्याशित बताते हुए लगातार भाजपा पर हमलावर हैं. विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा ने चुनाव को लूटने का काम किया है. नतीजे आने का बाद सपा सुप्रीमो ने भी भाजपा पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था. ऐसे में एक बार फिर सपा सुप्रीमो ने करारा हमला बोला है. उन्होंने बंगाल की मतगणना की CCTV पूरे देश के सामने उपलब्ध कराने की मांग की.

इसे भी पढ़ें- ‘ममता बनर्जी इंतजार करती रही लेकिन अखिलेश… ‘, बंगाल न जाने पर राजभर ने सपा मुखिया को घेरा, कहा- अब दीदी को झूठा ढांढस देंगे

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज हमारी ‘अभूतपूर्व प्रेस वार्ता’ में भाजपा की चुनाव जीतने की ‘दस नंबरी’ चालबाज़ी का सबूतों के साथ खुलासा किया गया. अब भाजपाई दस नंबरियों की बारी है कि वो जवाब दें. ये हमारी चुनौती भी है और भविष्य के लिए चेतावनी भी. भाजपा में रहे वो लोग, जो अब धोखा खाकर समझ गये हैं कि भाजपा किसी की भी सगी नहीं है, औरों के साथ-साथ वो भी भाजपाई दस नंबरियों की ‘चुनावी डकैती’ का भंडाफोड़ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- राहुल, ममता और अखिलेश जैसे नेताओं का… केशव मौर्य का विपक्षी दलों पर करारा तंज, EVM और जांच एजेंसियों पर दिया बड़ा बयान

आगे अखिलेश यादव ने कहा, दरअसल देश में ‘दस नंबरियों’ मतलब 10 तरह के लोकतंत्र विरोधी और स्वार्थ से जुड़े हुए महा-भ्रष्टाचारी लोगों से बना एक Multilayer Election Mafia सक्रिय है. ये सब ख़ुदगर्ज़ लोग मिलकर एक साथ ‘Democratic Crime Gang’ DCG के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल चुनावों के महाघपले के संदर्भ में हमारी मांग ये है कि सुप्रीम कोर्ट तत्काल संज्ञान ले और बंगाल की मतगणना की CCTV पूरे देश के सामने उपलब्ध कराए. जनमत कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!