लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी, खाद की कमी से जूझ रही है. स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है.
स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के खि़लाफ़ उत्तर प्रदेश की जनता के गुस्से का मीटर हाई है, क्योंकि उसे पता चल गया है कि बेवजह ज़रूरत से ज़्यादा मीटर रीडिंग आने और बिजली का खर्चा बेतहाशा बढ़ने का असली कारण भाजपा का भ्रष्टाचार है.
इसे भी पढ़ें- ’75 नहीं, 175 साल तक आरक्षण ले लो, हमें आवश्यकता नहीं…’ बृजभूषण बोले- इतने वर्षों में कितनों का भला हुआ? संविधान को लेकर कह दी ये बात
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता समझ गई है कि भाजपाई ठेके देने से पहले ही मीटर-बिजली कंपनी से एडंवास कमीशन वसूल लेते हैं, जिसकी वसूली बिजली कंपनियां मीटरों को पहले से तेज दौड़ने के लिए सेट करके करती हैं. भाजपा के बिजली मीटर भी, ईवीएम मशीन की तरह हेराफेरी करते हैं. भाजपाई जनता के गुस्से के करंट से दूर ही रहें. महंगे सिलेंडर और महंगी बिजली के बिल ही भाजपा का कनेक्शन सत्ता से काट देंगे. बिजली उपभोक्ता कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा. भाजपा झूठे आरोप लगाकर समाजवादियों को बदनाम करने की कोशिश करती है. भाजपा चाहे जितना भ्रामक प्रचार कर ले, उसकी एक भी चालाकी नहीं चल पाएगी.
इसे भी पढ़ें- पैसे के लिए ताक पर रखे जा रहे नियम : गैलन और डिब्बों में दिया जा रहा पेट्रोल, विरोध करने पर ग्राहकों से मारपीट कर रहे कर्मचारी
आगे अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अपनी चाल में सफल नहीं होगी. उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त आ चुकी है. पीडीए समाज भाजपा से मुक्ति चाहता है. भाजपा नरेटिव तो गढ़ती है, लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती है. जनता से झूठे वादे करती है. भाजपा राज में मंहगाई बेतहाशा बढ़ गई है. भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए हैं. चारों तरफ लूट-खसोट का बोलबाला है. हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार और लूट है. महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. महिलाओं की स्थिति दयनीय है. महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है. अब भाजपा को जाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

