लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को बचाने का चुनाव होगा.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में न्याय नहीं, लाठी मिलेगी! ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत, महिलाओं और युवाओं को पीटने पर अजय राय ने बोला तीखा हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से बदलाव की शुरुआत होगी और जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया.
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक न्याय जैसे सभी मोर्चों पर विफल रही है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में सरकार बनाकर संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और विकास की नई शुरुआत करेगी.
इसे भी पढ़ें- बाबा का विपक्ष पर ‘ब्रम्होस अटैक’: 710 करोड़ के विकास कार्यों का CM योगी ने किया लोकार्पण, कहा- कांग्रेस और सपा ने युवाओं के हाथों मे थमाया था तंमाचा, BJP ने…
अपने संबोधन में उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन दोहराते हुए कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार बिना किसी देरी के मिलना चाहिए. साथ ही उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोलते हुए अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण का भी उल्लेख किया.

