लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव में अब चंद महीने ही रह गए हैं. ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों चुनावी मोड में हैं. दोनों पक्ष वोटर्स को साधने के लिए अपने-अपने दावे कर रहे हैं. इन सबके बीच आरक्षण का मुद्दा भी सामने आया है. अखिलेश यादव ने पीडीए समाज के खिलाफ साजिश होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है.

इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश यादव फिजूल की बातें बोलते हैं, पिछड़ों के आरक्षण पर चुप’ ओम प्रकाश राजभर का जोरदार हमला

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि षड्यंत्र पीडीए समाज के ख़िलाफ एक और गहरी साज़िश है. आरक्षण पीडीए का अधिकार है किसी की इच्छा का विषय नहीं. भाजपा व उनके संगी-साथी समय-समय पर जिस तरह कभी ‘समीक्षा’ तो कभी ‘सुधार’ जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं या कभी ‘क्रीमीलेयर’ की बात करते हैं या ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह देते हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘मेरी रगों में मुख्तार का लहू…’ अब्बास अंसारी का बड़ा ऐलान, बोले- आखिरी बूंद तक साथ दूंगा

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि वो सदियों से शोषित-वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार की हक़मारी की लगातार की जा रही कोशिश के अलग-अलग मुखौटे हैं. आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा! ऐसे में इस मुद्दे के गर्माने और बयानबाजी शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं.