लखनऊ. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी पारा गरमाया है. विपक्षी दल फ्रंटफुट पर आकर इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का काम कर रहे हैं. इन सबके बीच एक बार फिर अखिलेश यादव ने करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा, आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा, क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है. फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देने वाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहने वाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए.
इसे भी पढ़ें- ‘भाड़’ में जाए जीरो टॉलरेंस! चौकी इंचार्ज पर मारपीट और 30 हजार घूस लेने के आरोप, योगी जी ‘गुंडाराज’ नहीं तो और क्या?
आगे अखिलेश यादव ने कहा, अपने से पीछे वाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फंसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो. जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुख़बिरी कर रहे हैं. बंटवारे की लड़ाई सारे राज़ खोल देगी.
इसे भी पढ़ें- धोखे से कांड हो गया! PAC जवान की कार्बाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर के पास चली गोली, 3 लोगों का जो हाल हुआ…
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो ‘असली पापी.’ याद रखें जहां भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है. इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है.

