वाराणसी. शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई. गोली जमीन से टकराने के बाद सड़क की गिट्टियां उछलकर आसपास खड़े तीन लोगों को लग गईं, जिससे वे घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें- मंत्री ब्रजेश पाठक और उनका सिस्टम सो रहा! तेजी से बढ़ रहे HIV के मामले, 3 महीने में 4 गुना बढ़े नए मरीज, लोगों की मौत के बाद जागेंगे जिम्मेदार?
बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के पास 48वीं वाहिनी पीएसी के जवान अमरनाथ चौहान मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान उनकी कार्बाइन हाथ से फिसल गई, जिससे अनजाने में गोली चल गई. गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि जमीन से टकराने के कारण गिट्टियां उछलकर लोगों को लग गईं.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सिर्फ रामधन ही नहीं हर काम में कमीशन वसूला, ट्रस्टियों ने पार की लूटमार की हर सीमा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का क्रम निर्बाध रूप से जारी है.

