अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. जिले में एचआईवी (HIV) संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में अब तक कुल 218 एचआईवी संक्रमित मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से उपचार के दौरान 6 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है. ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे झूठे और खोखले साबित नजर आ रहे हैं. एचआईवी के बढ़ते केस सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर स्वास्थ्य अमला नींद में है क्या?
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सिर्फ रामधन ही नहीं हर काम में कमीशन वसूला, ट्रस्टियों ने पार की लूटमार की हर सीमा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल, मई और जून के तीन महीनों में केवल 3 नए एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले थे, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 12 नए मरीज सामने आए हैं. यानी पिछले साल की तुलना में नए मामलों में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जागरुकता अभियान तेज कर दिया है.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, बिना हस्ताक्षर वाले एजेंडा पत्र पर सवाल, चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से नियमित रूप से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. काउंसलर, टीबी वर्कर और एचआईवी वर्कर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जाकर शिविर लगाते हैं और लोगों की जांच कराते हैं. आवश्यक परामर्श देते हैं और संक्रमित मरीजों को समय पर उपचार व दवाएं लेने के लिए प्रेरित करते हैं. अहिरौली नगर और काली महाल ऐसे क्षेत्र हैं जहां पिछले वित्तीय वर्ष में 15-15 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले थे. इन इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- आगरा में खौफनाक वारदात: पति की हत्या कर बाथरूम में दफना दी लाश,कमोड के पांच फिट नीचे मिली डेड बॉडी
बचाव के उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि एचआईवी मुख्य रूप से संक्रमित रक्त और असुरक्षित यौन संबंध के माध्यम से फैलता है. इससे बचाव के लिए सुरक्षित यौन संबंध अपनाना, बैरियर मेथड (कंडोम) का उपयोग करना और इंजेक्शन लगवाते समय हमेशा नई और संक्रमण-मुक्त सुई का ही प्रयोग सुनिश्चित करना चाहिए. उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की शंका होने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने और समय पर उपचार लेने की अपील की.

