लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार डबल हो गया है. डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार के लिए डबल टंकिया बना रही है. जिस प्रदेश में नौकरी, रोजगार शिक्षा के लिए आईआईटी बनाया था, वहां भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी बन रही है. अयोध्या या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा लूट से मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम को मानने वाले बहुत दुःखी है. चढ़ावा के पैसे की लूट हुई. गोबर और कंडे में पैसे निकल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- थोड़ी तो शर्म करिए अखिलेश जी…प्रयागराज हत्याकांड को लेकर ओपी राजभर का हमला, जानिए मंत्री ने सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ जो इंडिया गठबंधन रहा हैं. वही गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगा. समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया था आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में भी हराएगा. विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा को लाभ पहुचाने के लिए बहुत दल ओर ताकते आएंगी. लोकसभा चुनाव में हारी हुई भाजपा अभी बहुत साजिश और षडयंत्र करेगी. भाजपा की साजिशों से सावधान रहना है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कहते है कि 2017 से पहले यूपी में कोई पहचान नहीं थी, जबकि सच्चाई यह है कि 2017 से पहले योगी को कोई नहीं जानता था, उनकी अपनी कोई पहचान नहीं थी.

इसे भी पढ़ें- जिसने भी मंदिर का धन खाया, वो सुख नहीं भोगेगा… केशव मौर्य ने कहा- जांच जारी है, श्री हनुमान जी महाराज की गदा चलेगी

उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता भाजपा को हराने और हटाने के लिए तैयार है. भाजपा सरकार में जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढ़ा है. नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है. उससे जनता भाजपा से नाराज है. भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है. डीजल, पेट्रोल में मिलावट किया जा रहा है. चंदा चोरी हो रही है. किसान के सामने खाद-बीज का संकट है. भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है.