लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर किसानों के साथ धोखा देने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में गन्ना किसानों को 24 घंटे में गन्ने का भुगतान किया जाएगा. गन्ना किसानों के भुगतान के लिए अलग से फंड बनाया जाएगा. समाजवादी पार्टी इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी. इसके साथ ही किसानों को बिजली, खाद और समय पर पानी का इंतजाम किया जाएगा. भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. किसानों के साथ छल किया है. भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन महंगाई बढ़ा दी किसानों की आय आधी रह गई.
इसे भी पढ़ें- भक्ति की आड़ में फूहड़ता बर्दाश्त नहीं! मंहत राजू दास का रामलीलाओं और गरबा को लेकर बड़ा बयान, जानिए क्यों कही गोमूत्र पिलाने की बात
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुनाफाखोरी कर रही है. इथेनाल का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है. समाजवादी किसानों को लाभ दिलाने के लिए फैसले लेगी. भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी. बैंके बेचनी पड़ रही है. यूपी की एक बड़ी बैंक इलाहाबाद बैंक बेच दी. बड़ी बैंके बेच रहे हैं. हम लोग चुनाव में सुधार चाहते हैंं. अगर फर्रुखाबाद, मेरठ में अधिकारियों ने बेईमानी न की होती तो वहां समाजवादी पादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र मिला होता, भाजपा जब हारने लगती है तो बेईमानी करती है. ये घबराए हुए लोग हैं.
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है. उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर साजिश चल रही है कि जो भाजपा के सदस्य हैं वोटर लिस्ट में उसी का नाम रहेगा, जो भाजपा का नागरिक है वहीं भारत नागरिक रहेगा, इन्हीं साजिशों के खिलाफ हम लोग ज्ञापन देना चाहते थे. विपक्ष के लोग हर संवैधानिक संस्था के पास अपना आवेदन और निवेदन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- खाकी का खौफ खत्म! दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में भड़के चंद्रशेखर, कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कही बड़ी बात
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है. इसे जनता फोड़ेगी. भाजपा हमेशा-हमेशा के लिए चुनाव हारेगी. भाजपाई अपने घरों और गाड़ियों से झंडा उतार रहे हैं. भाजपा के लोग जो अन्याय, अत्याचार कर रहे हैं वह उन्होंने हिटलर से सीखा है. इसी तरह से हिटलर अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए अपने ट्रूपर्स रखे थे. हिटलर भी रेडियों पर लोगों को अपनी बात सुनाता था. आज भाजपा देश के लिए संकट है. भाजपा हटेगी तभी संकट दूर होगा.

