लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के लिए संकट है. भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट दूर होगा. तभी प्रदेश की समस्याओं का समाधान होगा. इस सरकार ने छात्रों, नौजवानों, बेटियों के साथ अत्याचार किया. पुलिस से बर्बरता कराई. यह सरकार आज भी बेटियों के साथ अन्याय कर रही है. भाजपा सरकार, मंत्रियों, नेताओं ने आन्दोलनकारी छात्रों के साथ समझौता किया. कहा गया कि छात्रों, नौजवानों के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज होगा, उत्पीड़न नहीं होगा, लेकिन अब छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, उससे सरकार की क्या क्रेडिबिलिटी रह गई है. आखिर लोकतंत्र में किस पर भरोसा किया जाए?
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में न्याय बिकता है! नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम, पैसों से आरोपी ने पुलिस से की सेटिंग, खाकी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने दी जान
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि फतेहपुर में स्कूल के बच्चों की मांग पीने का पानी और पंखे लगाने की थी. जब मांग मान ली गयी तो बच्चों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए, लेकिन बच्चों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक, पीड़ित छात्रों के परिवार से मिलेंगे और मदद करेंगे. छात्र और उसके परिवार पर अन्याय नहीं होने देंगे. जो लोग उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का दावा करते हैं, उन्हें सरकारी स्कूलों में बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए.
अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के लोग सरकारी तालाबों, जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. 2017 के पहले जितने महत्वपूर्ण तालाब थे, सबको भाजपा के लोगों ने भूमाफियाओं से मिलकर कब्जा कर लिया. जितने भ्रष्ट जुल्म और पाप करने वाले लोग है, सब भाजपा में है. भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. इस सरकार में जितने एक्सप्रेस-वे बने सब में भ्रष्टाचार हुआ. एक्सप्रेस-वे बनते ही कई जगह, धंस गये, टूट गए. कहने को माडर्न टेक्नालॉजी के साथ लखनऊ-कानपुर सड़क बनाई, लेकिन उद्घाटन के 13 दिन में ही धंस गयी.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी…कहां है दूध का दूध, पानी का पानी? राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पूर्व मंत्री पवन पांडेय का हमला, BJP-RSS और विहिप पर लगाए गंभीर आरोप
आगे उन्होंने ये भी कहा कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे प्रधानमंत्री जी के जाने के बाद ही टूट गया था. भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा की चोरी करने का पाप किया है. अयोध्या में राम धन की लूट हुई. सरकार ने दिल्ली में छात्रों, नौजवानों के साथ जुल्म किया है. जिन पर लाठी पड़ी उन्हें पता है, किसने चलवाई है. लेकिन जिन्होंने मारा है, उन्हें नहीं पता किसके आदेश से लाठी चली. भाजपा किसी की सगी नहीं है. जो अधिकारी आज अन्याय कर रहे हैं वे भी जान लें, भाजपा जब फंसेगी तो उन्हीं को आगे कर देगी, अधिकारियों का साथ नहीं देगी. भाजपा हमेशा साजिश-षड्यंत्र करती है. उत्तर प्रदेश के जेन-जी और जेन-एल्फा पीढ़ी के लोग देख रहे हैं जो पेपर लीक कराते है, वहीं लोग भाजपा की सरकार में बैठे हैं.


