लखनऊ. योगी सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. राज्य में लगे सारे स्मार्ट मीटर पहले की तरह पोस्टपेड सिस्टम पर ही संचालित होंगे. सरकार ने स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकी समस्याओं और उपभोक्ताओं के लगातार विरोध को देखते हुए यह फैसला लिया है. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा, प्रीपेड मीटर की भ्रष्टाचारी व्यवस्था का हम सबका विरोध आख़िरकार दंभी सरकार को झुका गया है. ये जनशक्ति की जीत है. उप्र की जागरुक जनता भाजपा का अत्याचार और भ्रष्टाचार और नहीं सहेगी.
इसे भी पढ़ें- इंसान समझा है जानवर! ड्यूटी रोस्टर को लेकर DME का तुगलकी फरमान, कर्मचारियों में तनाव, साहब ये शोषण नहीं तो और क्या ?
आगे अखिलेश यादव ने कहा, प्रीपेड मीटर के बहाने जो बढ़े बिल जनता से वसूले गये हैं, उनका तार्किक समायोजन अगले बिलों में किया जाए. जब एआई का प्रयोग वोटर लिस्ट से नाम काटने में हो सकता है तो लॉजिकल एडजेस्टमेंट के लिए क्यों नहीं. बिजली के बिल से जो पैसा जनता से लिया गया है, वो भाजपा की लूट का माल है, जो जनता को लौटाना ही पड़ेगा. नहीं तो हम सब मिलकर एक और नया आंदोलन करेंगे.
इसे भी पढ़ें- सड़क, सफर और खौफनाक मंजरः खंभे को तोड़ते हुए डंपर से जा भिड़ी बस, फिर निर्माधीन मकान में घुसी, 30 यात्रियों का जो हाल हुआ…
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मेरे लिए उपभोक्ता हित सर्वोपरि… विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे, जिसके अनुसार अब सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य-पोस्टपेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा. अर्थात प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है. आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले 10 दिन में आपको एसएमएस या ह्वाट्सऐप पर भेजा जाएगा. बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें. आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

