लखनऊ. सीएम योगी इन दिनों बंगाल में चुनावी सभा कर रहे हैं. इस दौरान उनसे एक बड़ा भूल हो गई. सीएम योगी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’. जबकि ये नारा सुभाष चंद्र बोस ने 1944 में इंडियन नेशनल आर्मी के सैनिकों को प्रेरित करने के लिए दिया था. अब इसी बयान को लेकर उनकी जमकर फजीहत हो रही है. इसी बयान को लेकर अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर सीएम योगी पर करारा तंज कसा है.
इसे भी पढ़ें- BJP का कनेक्शन सत्ता से काट देंगे… बिजली समेत कई मुद्दों पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, हेराफेरी का आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान
अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अब सामान्य ज्ञान का स्तर देखकर-सुनकर समझ में आया कि ये प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोधी क्यों हैं? उत्तर प्रदेश के युवा याद रखें ये वही हैं, जिन्होंने बेरोज़गारों की बेरोज़गारी का मज़ाक़ उड़ाते हुए कहा था कि कमी नौकरी की नहीं है, बल्कि युवाओं में योग्यता की कमी है. अपने नाम रूप जो काम होना चाहिए, उस तक में तो ये लड़खड़ाते हैं और दूसरों पर अयोग्यता का आरोप लगाते हैं.
इसे भी पढ़ें- UP Board Result 2026: जल्द जारी होने वाला है 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, छात्र यहां से चेक कर सकेंगे नतीजा…
आगे उन्होंने कहा, अगर इतना सामान्य ज्ञान नहीं है तो भला प्रदेश क्या चलाएंगे और ‘ज्ञान’ है पर किसी वजह से ‘ध्यान’ नहीं है तो ये और भी गलत बात है. कम-से-कम बाहर जाने पर तो संयम बरता जाए. इससे संपूर्ण विश्व में उत्तर प्रदेश की छवि को गहरी ठेस पहुंची है, दुनिया कह रही है ऐसे लोगों के हाथ में अगर उप्र की बागडोर है तो फिर क्या ही उम्मीद करना. वैसे इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि इनके गुट के लोग तो स्वतंत्रता आंदोलन में थे नहीं, इसीलिए स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास ये भूमिगत भूमिका निभाने वाले लोग क्या जानें. ये ज्ञान नहीं एक कान से दूसरे कान तक बात पहुँचानेवाले लोग रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

