लखनऊ. कांग्रेस और सपा के बीच सीट सेयरिंग को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी देखने-सुनने को मिलती है. इन सबके बीच यूपी में कांग्रेस का एक होर्डिंग कई जगहों पर लगा दिखाई दिया है. जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि 200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहलु गांधी पर भरोसा. इस होर्डिंग को शेयर कर अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘गठबंधन’ से भाजपा के पेट में हुआ दर्द, ‘नक़ली पोस्टर’ लगा रही, इतना गई डर.

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी दोषी होंगे या मिलेगी राहत? अमित शाह मानहानि केस में कल आएगा कोर्ट का फैसला

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र के म्युनिसिपल उच्चाधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए, क्योंकि कुछ लोग बिना पैसा जमा किए सरेआम पोस्टर लगवा रहे हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है या तो इसका आधार भ्रष्टाचार है या शासन का दबाव. इन अज्ञात पोस्टरों को जब चोरी-छिपे लगाया जाता है तो स्थानीय राजस्व की हानि भी होती है, क्योंकि ऐसे पोस्टर बिना शुल्क के लगाए जाते हैं, क्योंकि अगर शुल्क का आधिकारिक रूप से भुगतान किया गया तो भुगतान की रसीद भी काटनी पड़ेगी, ऐसे में साज़िशकर्ता का नाम बाहर आ जाएगा और वो पकड़ा जाएगा.

इसे भी पढ़ें- 200 सीट का सपना, 2 सीट का सच! रायबरेली में कांग्रेस के होर्डिंग्स ने छेड़ी नई बहस, अपने ही गढ़ में कितनी मजबूत है पार्टी

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि राजस्व की इस हानि का ख़ामियाज़ा संबद्ध अधिकारियों से भरवाना चाहिए और उनके ख़िलाफ़ जांच बैठाकर निलंबित भी कर देना चाहिए. ऐसी जितनी भी घटनाएं हो रहीं हैं हम उनका रिकार्ड तारीख़वार रख रहे हैं और ये रिकॉर्ड भी रख रहे हैं कि इस समय कौन सा अधिकारी इसके लिए ज़िम्मेदार था. पीडीए सरकार आ रही है. अब वही इन भ्रष्ट अधिकारियों का सारा कच्चा-चिट्ठा खोलेगी. ED-CBI से लेकर EOW तक सबकों सक्रिय करके, इन सब भ्रष्ट अधिकारियों का पक्का हिसाब-किताब किया जाएगा.