लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भाजपा लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण के लिए खतरा है. भाजपा पीडीए (पीड़ित, दुःखी, अपमानित) लोगों का हक छीन रही है. भाजपा की लूट को सब समझ चुके हैं. भाजपा गैंग की तरह काम कर रही है. ये सब कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लगे हैं. भाजपा के करीबी उद्योगपति मुनाफा कमा रहे है. मुनाफाखोरी के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है. त्यौहार आने वाले हैं. चीनी, तेल से लेकर खाने-पीने की सब चीजों के दाम बढ़ गए हैं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, हाईकोर्ट का आदेश तो पढ़ा होगा… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर करारा तंज, हिजाब पर रोक लगाने को लेकर पूछा सवाल

आगे अखिलेश यादव ने कहा, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करके गरीबों और मध्यम वर्ग को लूटा जा रहा है. उनकी जेब काटी जा रही है. बढ़ती महगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है. भाजपा किसी की सगी नहीं है. प्रदेश में कानून व्यवस्था बर्बाद है. प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है. निर्दोषों को सताया जा रहा है. अन्याय, अत्याचार चरम पर है. किसी को न्याय नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- एकला चलो रे! UP – उत्तराखंड की तरह पंजाब का भी चुनाव अलग लड़ेगी बसपा, मायावती का बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा की चालबाजी समझ चुकी है. इस बार भाजपा की कोई चालाकी नहीं चलेगी. जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है. जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए फैसला कर चुकी है. समाजवादी सरकार में सभी के साथ न्याय होगा. सभी को हक और सम्मान मिलेगा. सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी.
अखिलेश यादव ने लोकसभा, विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण पर कहा कि महिला आरक्षण बिल संसद से पास होकर कानून बन चुका है. महिला आरक्षण कानून लागू होना चाहिए. उसके लिए नए परिसीमन की क्या जरूरत है?