लखनऊ. भाजपा पर बहुजन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तीखा हमला बोलाा है. उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा-आरएसएस 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज का वोट हथियाने के लिए परम ज्ञानी, संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती से छह-सात महीने पहले से ही उनके नाम पर आयोजन कर रही है, दूसरी तरफ उसी की नीतियों के कारण जिला चंदौली के ताहिरपुर में उनकी धर्मपत्नी पूज्य माता लोना जी के लगभग 499 वर्ष पुराने समाधि स्थल, उनके वंशजों के घर-आसियाने और भूमि पर संकट खड़ा है. यह भाजपा का बहुजन विरोधी दोहरा चरित्र है.
इसे भी पढ़ें- ‘तीसरी आंख’ ने खोला राजः अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, CCTV में 85 बार जो दिखा…
आगे सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि फ्रेट विलेज कॉरिडोर परियोजना के कारण इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निषाद समाज सहित स्थानीय लोगों के भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की आशंका से लोग चिंतित हैं. स्थानीय लोग पिछले एक वर्ष से आदिशक्ति माता लोना समाधि स्थल बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- रील के लिए भारी ‘रिस्क’! चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस के रडार में स्टंटबाज
उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ,संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास जी का सम्मान केवल जयंती मनाने में नहीं, बल्कि उनकी विरासत, उनके वंशजों और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा करने में है. यूपी सरकार से हमारी मांग स्पष्ट है कि पूज्य माता लोना जी का समाधि स्थल, उनके वंशजों के घर-आसियाने और भूमि, बौद्ध विहार तथा इन सभी स्थलों तक पहुंचने वाले मार्ग को प्रशासन लिखित रूप से सुरक्षित करे. साथ ही प्रभावित निषाद समाज सहित सभी स्थानीय परिवारों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए. दिखावे की राजनीति नहीं, बहुजन महापुरुषों की विरासत और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की सुरक्षा चाहिए.


