लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई दी. सीएम योगी ने लिखा, हिंदी हमारी एकता का आधार और अस्मिता की प्रहरी है. समस्त भारतीयों को एक सूत्र में पिरोती हमारी परंपराओं की संवाहिका हिंदी हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है.
आगे सीएम योगी ने ये भी कहा कि आइए, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और वैश्विक प्रसार के लिए संकल्पित हों, इसके विकास में भागीदार बनें और इसे डिजिटल युग की सबसे प्रभावी भाषा बनाएं.

