सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एआईसीसी सदस्य और लंबे समय तक पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके अशोक सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित पत्र के माध्यम से भेजा है.

इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में न्याय नहीं, लाठी मिलेगी! ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर गरमाई सियासत, महिलाओं और युवाओं को पीटने पर अजय राय ने बोला तीखा हमला

इस्तीफे में अशोक सिंह ने लिखा है कि वह पिछले लगभग 35 वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़े रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता और एआईसीसी सदस्य सहित कई जिम्मेदारियां निभाईं.

इसे भी पढ़ें- कहीं ये भी तो ‘रोटियां’ सेंकने नहीं पहुंच गए? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास पहुंचे अखिलेश, गौ माता को लेकर कही ये बात

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. नोटिस में उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया. अशोक सिंह ने कहा कि लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने के बावजूद लगाए गए आरोपों के बाद उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है और पार्टी नेतृत्व से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है.

इसे भी पढ़ें- UP छोड़ दो या फिर जुर्म! तार चोर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, फिर खाकी ने जो हाल किया…

अशोक सिंह का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पार्टी मिशन 2027 को देखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है. उनका इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.