लखनऊ. राजधानी में एक प्रॉपर्टी डीलर पर कुछ बदमाशों ने एक बाद एक गोलियां दाग दी. ये हमला उस वक्त हुआ जब वह अपना काम करके घर जा रहे थे. इस दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया. घटना के बाद तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी मोहनलालगंज और थाना प्रभारी निगोहा मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.
इसे भी पढ़ें- सावधान! मौसम बिगड़ने वाला है… कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए किन-किन जगहों पर बरसेंगे बदरा…
बता दें कि प्रोपर्टी डीलर को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है. वहीं घटना को लेकर पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाशों ने प्रापर्टी डीलिंग के मामले को लेकर हमला किया होगा. हालांकि, गोली लगने के बाद प्रोपर्टी डीलर ने 3 लोगों के नाम बताए हैं, जिन्हें न छोड़ने की बात कही है.

प्रॉपर्टी डीलर ने अस्पताल जाते वक्त अपने भाई इशरत से कहा कि मुझे अगर कुछ हुआ तो 3 लोगों को मत छोड़ना. पूर्व जिला पंचायत मंशाराम, उसका साथी राजकमल और अनिल कुमार पुरानी रंजिश के चलते भाई पर गोली चलाई है. इतना ही नहीं इससे पहले में प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है.

