रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए उन्हें ‘किराए का सांसद’ और ‘सियासी सियार’ करार दिया है. राहुल गांधी द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि अति उत्साह में राहुल गांधी अपनी मर्यादा भूल चुके हैं.
इसे भी पढ़ें- स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’
मंत्री दिनेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद के दम पर नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों की बदौलत सांसद बने हैं. उन्होंने कहा, “शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दूसरों के आंदोलन की वजह से हुआ, लेकिन इसका श्रेय लेकर राहुल गांधी के मुंह में खून लग गया है. इसी अति उत्साह में वे अब देश के यशस्वी गृहमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं.” उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी सियार शेर की खाल पहनकर शेर नहीं बन सकता.
इसे भी पढ़ें- राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- कुर्मी समाज से आखिर इतनी नाराजगी क्यों?
दया की भीख मांगती है बहन
राहुल गांधी के दोहरे मापदंडों पर हमला करते हुए दिनेश सिंह ने संसद के भीतर के विरोधाभास को उजागर किया. उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी की बहन पार्लियामेंट में गृहमंत्री को ‘चाणक्य’ कहकर मिमियाती हैं और दया की भीख मांगती हैं, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी उन्हीं गृहमंत्री का इस्तीफा मांगकर हास्यास्पद स्थिति पैदा कर रहे हैं. उन्हें भारतीय संस्कार और संस्कृति का ज्ञान नहीं है. अमित शाह वह तपस्वी गृहमंत्री हैं, जो हर सांस में भारत को जीते हैं. वे तुम्हारे जैसे सियारों का शिकार नहीं करना चाहते, अन्यथा तुम कब के राजनीतिक शिकार हो चुके होते.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राम गोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘आस्था से जुड़ा मामला है, इतनी जल्दी…’
मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के पद और संविधान की गरिमा को धूल में मिला दिया है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर राहुल के आचरण ने पूरे देश को शर्मसार किया है और रायबरेली की जनता की भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है. देश की सुरक्षा के साथ समझौता करने वाली इस ‘संस्कृति’ को अब देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे.


