लखनऊ. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि यूपी को अराजक प्रदेश बना दिया है. एनसीआरबी के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में दलितों के खिलाफ लगातार अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं. स्कूलों की स्थिति को लेकर भी उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
इसे भी पढ़ें- ‘यह हादसा नहीं, हत्या है!’ मऊ कांड पर अजय राय ने की बिजली विभाग पर मुकदमा और मुआवजे की मांग
इमरान मसूद ने कहा कि यूपी में अराजकता का राज है और BJP की सरकार ने इसे अराजक प्रदेश बना दिया है. उत्तर प्रदेश में लगातार दलितों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है, जिसकी गवाही NCRB के आंकड़े देते हैं. अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के साथ अन्याय की बात किसी से छिपी नहीं है. नरेंद्र मोदी कहते थे- मैं हर मुसलमान बच्चे के एक हाथ में कुरान और दूसरे में कम्प्यूटर देखना चाहता हूं, लेकिन आज मदरसों पर ही बुलडोजर चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- UP में हमारी सरकार बनने पर…आशा वर्कर्स की मांग का समर्थन करते हुए चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, CM योगी से कर दी बड़ी मांग
आगे इमरान मसूद ने ये भी कहा कि राज्य में लगातार स्कूल बंद हो रहे हैं और स्कूलों के बदतर हालात दिखाने वालों पर केस हो रहा है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है. हमें उम्मीद थी कि CM संत है, उनमें प्रेम, सम्मान और करुणा होगी, लेकिन यहां तो मस्जिदें ही धराशायी कर दी जा रही हैं, जबकि उनके पास कागजात थे.

