लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सपा और राजद दोनों दलों की राजनीतिक कुंडली एक सरीखी है. मसलन, चाल, चरित्र और चेहरे में दोनों एक-दूसरे को ज़बरदस्त मात देते हैं, क्योंकि दोनों जंगलराज, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के ही प्रतीक हैं.

इसे भी पढ़ें- काशी में क्योटो के दर्शन! अखिलेश यादव ने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र का VIDEO शेयर कर बोला हमला, लखनऊ वालों का जिक्र कर कही बड़ी बात

आगे केशव मौर्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सपा का एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था. इसके बावजूद सपा बहादुर अखिलेश यादव वहां अखाड़े में उतर गए. उनका आचरण जनता ने देखा. भाजपा को हराने का सपना देखने वाली राजद-कांग्रेस-सपा की तिकड़ी का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तब के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अजेय विजेता जोड़ी ने जनता के आशीर्वाद से सूपड़ा ही साफ कर दिया.

इसे भी पढ़ें- इलाज के नाम पर मौत मिली! ऑपरेशन के बाद नवजात की गई जान, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, मासूम जिंदगी की मौत का जिम्मेदार कौन?

आगे उन्होंने ये भी कहा कि बतौर प्रभारी, बिहार की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मा. राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पार्टी नेतृत्व ने अब उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. महज उनके उत्तर प्रदेश आगमन से ही सपाई ‘सन्न’ हैं. आधुनिक राजनीति के चाणक्य और देश के यशस्वी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश आगमन के बाद सपा का क्या हाल होगा? उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के साथ ही सपा की ‘सैफई वापसी’ सुनिश्चित है.