लखनऊ. भाजपा सरकार लगातार विकास और जनता के विश्वास की बात करती है. लेकिन पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास नहीं बदहाली की तस्वीर सामने आई है. एक युवती ने वीडियो बनाकर पीएम मोदी के क्षेत्र की सच्चाई दिखाई. वीडियो में साफ देखने मिल रहा है कि गलियों में जलभराव हो गया है. युवती ने वीडियो में दावा किया कि 10 मिनट की बारिश से ऐसी ही स्थिति बनती है. अब युवती का वीडियो अखिलेश यादव ने भी एक्स पर शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, मलबे के सामने फ़ातिहा पढ़ेंगे? सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर ओपी राजभर का हमला, पूछे कई सवाल
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार. पानी पर चल गयी दो पहिया नाव. जनता पूछ रही है कि पचासों हज़ार के बजट से काशी को स्मार्ट सिटी बनाने का जो दावा था उस पर किसने ये पानी फेर दिया? कहीं दिल्ली वालों का काम लखनऊ वालों ने तो चौपट नहीं कर दिया.
इसे भी पढ़ें- Gen-Z और Gen-Alpha की जरूरी मांगों को… मायावती का बड़ा बयान, सरकार और राजनीतिक दलों पर बोला तीखा हमला
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि न गंगा साफ़ हुई, न वरुणा और न ही काशी के नाले तभी तो नल को छोड़कर हर तरफ़ जल ही जल है. अगर दूरबीन और ड्रोन काम नहीं कर रहा है तो रडार से ही दिखवा लें वैसे भी अब बादल नहीं है. अगर फिर भी न दिखाई दे तो यूपी के बुलडोज़र पर चढ़कर देख लें, कम से कम कभी तो बुलडोज़र का सकारात्मक इस्तेमाल हो.



