लखनऊ. सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मुद्दा सियासी रंग ले चुका है. इस मुद्दे पर जमकर राजनीति की जा रही है. विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. वहीं इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और उनके सहयोगी दलों के द्वारा भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इन सबके बीच मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है.
इसे भी पढ़ें- ICU में पद्मश्री प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का आरोप, BHU में हड़कंप; मेडिकल बोर्ड ने शुरू की जांच
ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश जी, सहारनपुर जाकर अवैध इमारत के मलबे के सामने फ़ातिहा पढ़ेंगे? क्या आप मसूद भाई की बातों का समर्थन करेंगे? यूपी पूछ रहा है, बताइए ना?
इसे भी पढ़ें- Gen-Z और Gen-Alpha की जरूरी मांगों को… मायावती का बड़ा बयान, सरकार और राजनीतिक दलों पर बोला तीखा हमला
क्या कहा था अखिलेश यादव ने
सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने कहा था कि जो लोग दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी नहीं हो सकते. उनके अनुसार, दूसरों की आस्था के साथ खिलवाड़ करना सनातन धर्म की भावना के विपरीत है. उन्होंने कहा था कि सच्चा हिंदू कभी किसी दूसरे व्यक्ति का अपमान नहीं करता. ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन धर्म पूरी धरती और समाज को एक परिवार मानने की सीख देता है.



