लखनऊ. जनगणना-2027 में जाति के साथ माता-पिता के जन्मस्थान व धर्म की जानकारी के सवाल पर कांग्रेस का भड़कना दरअसल उसका आंतरिक चरित्र उजागर करता है. उसके मुताबिक़ जनगणना में इतनी बारीक जानकारी ठीक नहीं और इसके पीछे मोदी सरकार का कोई गहरा और बुरा मक़सद है.
इसे भी पढ़ें- भाजपाई और उनके संगी-साथी…अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी बताते हुए कही बड़ी बात
आगे केशव मौर्य ने कहा, ज़ाहिर है कि कांग्रेस को अगर कोई बात चुभती है तो इसका साफ मतलब होता है कि वह चीज़ देश के हित में है. डिजिटल युग में जनगणना हो या कोई और गणना, वह जितनी बारीक होगी, सामाजिक और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए वह उतनी ही बेहतर होगी.
इसे भी पढ़ें- नेता जी लोग जरा संभलकर! अनजान लिंक और फर्जी कॉल से रहना होगा सतर्क, UP के विधायकों को साइबर एक्सपर्ट ने ठगी से बचने के दिए टिप्स
केशव मौर्य ने ये भी कहा कि जाति के साथ जनगणना में अगर व्यक्ति के माता-पिता के जन्मस्थान के साथ अगर उनके धर्म की जानकारी ली जा रही है तो इसमें कोई खोट नहीं है. व्यक्ति के साथ उसके पूर्वजों की जानकारी लेने का मतलब यह जनगणना ऐतिहासिक होने वाली है. लोकतंत्र के लिए जनगणना जितनी बारीक होगी, कांग्रेस के लिए वह उतनी ही ख़तरनाक होगी.

