सतीश सिंह, लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजनीति में छात्र आंदोलन के बाद अब समाजवादी पार्टी ने इसे राजनीतिक संदेश देने का माध्यम बना लिया है. राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की ओर से छात्र आंदोलन की सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- Examination, Education के बाद EVM की बारी! सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा बयान, चुनावी घपलों का जिक्र कर दे डाली चेतावनी
होर्डिंग में आंदोलन को कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता की सामूहिक जीत बताया गया है. साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया है.
पोस्टर में आंदोलन के दौरान दिन-रात सक्रिय रहे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद करते हुए इसे जनता के अधिकार, न्याय और सामाजिक सरोकारों की लड़ाई का सफल संघर्ष बताया गया है. इसके साथ ही भविष्य में भी जनहित और समाज के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया है.
इसे भी पढ़ें- योगी जी… देखिए अपना जीरो टॉलरेंस! बुजुर्ग को गुंडों की तरह घर के बाहर से उठाते नजर आई पुलिस, कानून का राज चल रहा या ‘गुंडाराज’?
होर्डिंग पर “समाजवादी सेवक” हल्लूराम सुंदर यादव, विधानसभा 249 पट्टी (प्रतापगढ़) का नाम अंकित है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के पोस्टर छात्र आंदोलन की सफलता का श्रेय जनता और पार्टी संगठन को देने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति का भी संकेत हैं.


