रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. यूपी पुलिस अपनी कारस्तानी को लेकर आए दिए चर्चा में रहती है. एक बार फिर यूपी पुलिस की दबंगई का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है. जिले के चंदापुर थाना क्षेत्र में सिपाही एक व्यक्ति को जबरन पकड़कर गाड़ी पर बैठाते दिख रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पीड़ित विरोध कर रहा है, लेकिन सिपाही उसकी एक न सुनते हुए उसे घसीटते हुए गाड़ी पर बैठा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- सरकार का ‘सरेंडर’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, जानिए छात्रों के प्रदर्शन और राम मंदिर को लेकर ऐसा क्या कहा?
बताया जा रहा है कि मामला महज नाली के विवाद का है, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं. क्या छोटी-मोटी बात पर भी पुलिस इस कदर जबरदस्ती करेगी? क्या आम आदमी की इज्जत और हक का कोई मोल नहीं बचा? या फिर पुलिस अब गुंडई पर उतारू हो चुकी है, जो कभी भी किसी भी तरीके के किसी को उठाकर ले जाएगी?
इसे भी पढ़ें- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः बेरहमी से पिटाई कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए कत्ल के पीछे की कहानी
पूरे मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक सफाई या बयान भी नहीं आया है.


