रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. घरेलू हिंसा ने एक परिवार की पूरी खुशियों को उजाड़ दिया. बीते दिनों पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार का ‘सरेंडर’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, जानिए छात्रों के प्रदर्शन और राम मंदिर को लेकर ऐसा क्या कहा?
बता दें कि पूरा मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के केलौली गांव का है.आरोप है कि उसके पति रामशंकर लोधी (55 वर्ष) ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था. परिजनों ने घायल मनोरमा को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान वह दम तोड़ गई. मृतका की पहचान मनोरमा (50 वर्ष) के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें- इश्क में एक और बीवी बेवफा! पत्नी ने आशिक के साथ पति को सुलाई मौत की नींद, जानिए मोहब्बत में मर्डर की दास्तां
मनोरमा अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गई हैं. मां की मौत के बाद चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में मातम छाया हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही गुरबख्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.


