लखनऊ. राशन डीलरों के बकाया कमीशन को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को मई माह से कमीशन का भुगतान न होना और बढ़े हुए कमीशन का शासनादेश जारी न किया जाना अन्यायपूर्ण है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत करोड़ों लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले राशन डीलर महीनों से अपने मेहनताने का इंतजार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- वर्दी की आड़ में ‘पाप’ पर पर्दा डालने की कोशिश! अलीगढ़ में छेड़छाड़ का सबूत नष्ट कराने वाले दारोगा पर बड़ा एक्शन
आगे उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के कमीशन में 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मांग को लेकर 26 मार्च को ही माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था. आपकी डबल इंजन सरकार ने 125 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा तो की, लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ और भुगतान भी लंबित है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर नवदीप रिणवा का जवाब, बोले- 85% आंकड़े गलत
चंद्रशेखर आजाद रावण ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, चुनाव से छह महीने पहले किए जा रहे वादे और आश्वासन सम्मानित जनता को चुनाव तक उम्मीदों के झूले में झुलाए रखने की कवायद मात्र हैं. यूपी सरकार से अपेक्षा है कि बकाया कमीशन का भुगतान शीघ्र किया जाए और बढ़ी हुई दरों का शासनादेश जारी कर राशन डीलरों को राहत दी जाए.

