लखनऊ. आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश का सियासी पारा गर्माता दिखाई दे रहा है. अखिलेश यादव के आरक्षण वाले बयान पर ओपी राजभर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. ओपी राजभर ने कहार कि अहिरों और अशफाकों के प्रिय अखिलेश जी, आप आरक्षण की बात कर रहे हैं! ताज्जुब है. गजब करते हैं महाराज आप. आप वही हैं ना जो यादव और मुस्लिमों के अलावा किसी को कुछ समझते नहीं थे? आप वही हैं ना जिनके राज में यादव और मुसलमान ख़ुद को सीएम समझते थे? आप वही हैं ना जिसके MY वाले लोग हफ़्ता वसूली करते थे?

इसे भी पढ़ें- बात छोटी, कांड बड़ा! बिजली कनेक्शन काटने को लेकर भिड़ गए 2 पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, VIDEO वायरल

आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि जब आप सत्ता में थे तब क्या आपने कभी राजभर, कुर्मी, जाट, निषाद, नाई धोबी, गोंड, प्रजापति, आर्कवंशी, बंजारा, बहेरिया, मुसहर, पासी से लेकर दर्जनों जातियों को उनका सम्मान देने की सोची? नहीं ना? हमारी बात पर यक़ीन ना हो तो किसी गांव-टोले में चले जाइए, लोग इतिहास गिना देंगे. जब आप लोग संघ प्रमुख के बयान को ग़लत तरीक़े से पेश करके लोगों को भरमा रहे थे, तब प्रधानमंत्री जी ने जो कहा था, वो याद भी है? ना हो तो ये वीडियो भी सुन लीजिए. पीएम मोदी ने कहा था, “अगर कोई आरक्षण छीनने की कोशिश करेगा तो मोदी अपनी जान की बाजी लगा देगा”.

आगे उन्होंने कहा कि झूठ मत फैलाइये, जैसे संविधान के नाम पर दो साल पहले आपने और आपके दुलारे मित्र राहुल जी ने फैलाया था. लोग आपको जानते हैं. अभी सरकार नहीं आई लेकिन आपके पीडीए वाले “ए” बेक़ाबू हो चले हैं. अहिर और अशफ़ाक़ पीट रहा है, हत्या कर रहा है, इनके तो कहने ही क्या! रही बात आपकी सोच की तो शिवपाल जी आज़म ख़ान को गृह मंत्री बनाने की बात कर रहे हैं. जानते हैं क्यों? क्योंकि वो अशफ़ाक़ को कहना चाह रहे कि जो करना है करो, आज़म आयेंगे तो सब माफ़. बस इतना समझ लीजिए. आप लोगों को सरकार में तो आना नहीं है. बेमतलब अहिरों और अशफ़ाक़ों को क्यों बर्बाद कर रहे हैं. ताव में आकर ये हरकत करेंगे, फिर बाबा की सरकार इन्हें वहीं पहुँचायेगी जहां इनकी जगह है. फिर आप रोयेंगे कि अत्याचार हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- अब हनुमान जी उठाएं गदा और चंदा चोरों का…अजय राय ने हनुमानगढ़ी के दर्शन कर चढ़ावा चोरी को लेकर दिया बड़ा बयान, BJP पर साधा निशाना

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि अपनों को बर्बाद मत कीजिए, परिवार बचाइए. पार्टी ही परिवार है और परिवार ही पार्टी है. बचेगा तो आपका परिवार भी नहीं. चच्चू पर नज़र रखियेगा. हर लंका में एक विभीषण ज़रूर होता है. बाक़ी आप समझदार हैं. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव.