मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया. उसके बाद अजय राय ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकार पर नहीं, बल्कि हनुमान जी पर भरोसा है. उन्होंने कहा, अब हनुमान जी ही अपना गदा उठाएं और चंदा चोरों का फैसला करें.

इसे भी पढ़ें- आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा! PDA के पक्ष में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP को घेरते हुए लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे को लेकर भाजपा सरकार पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी हो रही है और सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर भी सवाल खड़े किए और मांग की कि मंदिर में धर्माचार्यों की नियुक्ति होनी चाहिए, किसी अधिकारी की नहीं. अजय राय ने कहा कि राम मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रगान के बीच हाथ जोड़कर चल दिए सतीश महाना! VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन हमारा लक्ष्य तय है – भाजपा को सत्ता से हटाना है. इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई, चीनी और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में इजाफे को लेकर योगी सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस देश और प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी.