लखनऊ. सपा महिला विधायक और सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया था. जिसे लेकर सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर हमलावर हैं. ओपी राजभर ने कहा, अरे भाई अखिलेश यादव जी, अभी पिछड़ा वर्ग की सपा महिला विधायक से मारपीट पर आपकी चुप्पी बरकरार ही थी कि अब चंदौली में आपकी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को घर में घुसकर बाल पकड़कर घसीटा गया. आप ही के स्वजातीय सपाई गुंडों द्वारा लात-घूसों से पीटा गया. टेबल उठाकर सिर फोड़ा गया. मगर आप और आपका पूरा ‘लाल टोपी गैंग’ बस तमाशा देखता रहा ! आपकी पार्टी में न प्रजापति समाज सुरक्षित है और न ही कुर्मी!

इसे भी पढ़ें- UP वालों घर से बाहर न निकलें! आंधी-तूफान और बारिश का रेड अलर्ट, 100 की रफ्तार से चलेगी हवा, चेतावनी जारी

आगे ओपी राजभर ने कहा, सोचिए और सच-सच बताइए… कि क्या ऐसे ही आप परिवारवादी-यादववादी लोग ‘महिलाओं का सम्मान’ करते हैं? अरे…नारी का सम्मान करना भगवान श्रीकृष्ण से ही सीख लेते. मैं पूछता हूं कि क्या यही है आपका पीडीए? आपकी ही पार्टी की पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाली महिला जिलाध्यक्ष आपके सपाई और स्वजातीय गुंडों से अपने ही घर में सुरक्षित नहीं. जहां पिछड़ा समाज की बेटी को 4-4 लोग मिलकर पीटें. जहां गुंडे गाली देते हुए बाल पकड़कर जमीन पर घसीटें और पार्टी नेतृत्व चुप्पी साध ले, उस पार्टी को सामाजिक न्याय की बात करने का कोई हक ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें- कंपनी इतनी ही ‘संदिग्ध’ थी तो तेलंगाना और…COEMPT EDUTECK पर राहुल गांधी के सवाल पर पंकज चौधरी का पलटवार, पूछ लिए तीखे सवाल

आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि महाभारत में दुर्योधन के दरबार में द्रौपदी का अपमान हुआ था और बड़े-बड़े महारथी चुप बैठे थे. आज समाजवादी पार्टी में भी वही दृश्य दिखाई दे रहा है. आप लोगों का हश्र भी कौरवों जैसा ही होगा. सच तो ये है कि समाजवादी पार्टी अब यादववादी गुंडों की पार्टी बन चुकी है. जहां गैर यादव पिछड़ों और दलितों को आपके गुंडो द्वारा गालीगलौच, मारपीट और अपमान सहना ही लिखा है. ‘पहिला दावा अहिर’ बाकी हम जैसे पिछड़े और दलित सिर्फ आपके रंगीन पोस्टर में ही दिखते हैं! सच ये है कि सपा में महिला सम्मान की कोई जगह नहीं है, यहां केवल एक जाति के गैंग का शासन चलता है. इनके जंगलराज को कोई भूला नहीं है. ‘ट्विटर, एसी, पीसी’ के नेता जी थोड़ा तो शर्म करिए.