लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा के अध्यक्ष ओपी राजभर लगातार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमलावर है. उन्होंने पीडीए यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आपने कितने दलितों और कितने पिछड़ों से हाथ मिलाया. साथ ही यह भी कहा कि 2027 का सपना देखते हुए 2032 तक संघर्ष करिए.
इसे भी पढ़ें- पाक को UP से सीधी चेतावनी! ब्रजेश पाठक बोले- गड़बड़ की तो ब्रह्मोस दागकर कर देंगे नेस्तनाबूद, जानें पूरा मामला
ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश जी! महाराज, आपका रथ तो एकदम डाइव स्टार है. ये बताइए कल रथ में बैठकर कितने दलितों और कितने पिछड़ों से आपने हाथ मिलाया? दलितों पिछड़ों को हाथ लगाने से आप डरते हैं ना? छूट मानते हैं ना? रथ के नाम पर आप हॉलीवुड वाली वैनिटी वैन से चलिए या पहियों पर बने फाइव स्टार सुइट में घूमिए, उत्तर प्रदेश की दलित, अति पिछड़ी और गरीब जनता सत्ता में आपको कोई स्पेस नहीं देने वाली.
इसे भी पढ़ें- चुनाव आयोग पर कांग्रेस नेता का बड़ा दावा! जानिए आराधना मिश्रा ने ‘वोट चोरी’ को लेकर क्या कहा
ओपी राजभर ने आगे कहा कि कल देखा आपको. लक्ज़री रथ में सवार, हाइड्रोलिक ट्रॉली से निकलकर हाथ हिला रहे थे. संघर्ष के नाम पर लग्जरी का फुल इंतजाम था आपके पास, बस सत्ता में स्पेस का इंतजाम नहीं हो पा रहा. 2027 का सपना देखिए, 2032 तक संघर्ष कीजिए. उसके बाद भी कुछ होने नहीं वाला है.


