लखनऊ. एक बार फिर योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा प्रमुख ओपी राजभर ने एक खबर शेयर कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. ओपी राजभर ने कहा, सुप्रभात अखिलेश यादव जी, कैसे हैं? उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि हमेशा की तरह आप बेखबर, मस्त और बिना काम के व्यस्त होंगे. खैर कोई बात नहीं, ऐसे ही रहिए. आज 6 जून है, सोचा आपको याद दिला दूं. आज ही के दिन 2013 में आपकी सरकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक प्रश्न पूछकर कसके रगड़ा था, याद आया?
इसे भी पढ़ें- CM यानी करप्ट माउथ… CM योगी की भाषा और संस्कार पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, जानिए सपा सुप्रीमो ने क्या कहा?
आगे ओपी राजभर ने कहा, एक खबर का स्क्रीन शॉट लगा दिया हूं. पढ़ लीजिएगा. कम से कम आपको अपने पाप याद आ जाएंगे. फिर जब आप 2027 में चुनाव हारेंगे तो EVM और SIR को दोष नहीं दे पाएंगे. और हां, हमको गाली देकर संतोष पाने वाले वालों सपाई लोडरों तुम लोगों के लिए हिंदी में भी लिख दे रहा हूं. पढ़ लेना. कम से कम यह तो समझ में आ जाएगा कि जिस परिवार के लिए दरी बिछा रहे हो, उसने क्या-क्या पाप किये थे.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा राज में जनता बुरी तरह परेशान…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर
ओपी राजभर ने एक खबर की हेडिंग शेयर किया, जिसमें कहा गया आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, अखिलेश सरकार से मांगा जवाब. इतना ही खबर का सार भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि 2007 के लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद बम धमाकों के आरोपियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने के समाजवादी पार्टी सरकार के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सवाल उठाए. अदालत ने सरकार से दो दिन में आरोपियों की सूची मांगी. इन धमाकों में 16 लोगों की मौत और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे. साथ ही उन्होंने कहा, “सपा का गढ़, आतंकवाद की जड़”.

