लखनऊ. 10 राज्यसभा सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है. सियासी समीकरणों को देखा जाए तो भाजपा के झोली में 8 सीट और सपा के झोली में 2 सीट जा सकती है. हालांकि, 1 सीट में वोटिंग के जरिए फाइट देखने को मिल सकती है. जिसे लेकर काफी हलचल है. पहले माना जा रहा था कि सपा 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन अखिलेश यादव के पोस्ट ने पिक्चर साफ कर दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है.” जिसे लेकर ओपी राजभर ने तंज कसा है.

इसे भी पढ़ें- यूपी राज्यसभा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! सपा का तीसरा उम्मीदवार नहीं, अब 403 सीटों पर नजर

ओपी राजभर ने कहा कि मित्र अखिलेश जी, बस हो गया टांय टांय फिस्स! वैसे कभी कभी ही सही, आप कुछ समझदारी का काम भी कर ही लेते हैं. जैसे आज किया. रही बात 403 की तो बस यही कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है.

बीजेपी ने उतारे हैं आठ उम्मीदवार

बीजेपी ने सोमवार को यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं. राज्यसभा चुनाव 16 अक्टूबर को होना है.

इसे भी पढ़ें- बालिग बेटी को इच्छा के खिलाफ साथ रहने को मजबूर नहीं कर सकते माता-पिता, इलाहाबाद HC ने याचिका खारिज की

निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बढ़ी

सपा की ओर से तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर बीजेपी के आठ और सपा के दो उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना मजबूत हो गई है. सपा की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी पहले ही उम्मीदवार बनाए जा चुके हैं।. इस तरह 10 सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या भी 10 ही रह जाती है.