लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कद्दावर नेता आजम खान से मुलाकात थी, जिसे लेकर सियासी पारा गरमा गया है. सत्ता पक्ष और उनके सहयोगी दल मुलाकात को लेकर हमलावर है. सुभसपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. साथ ही यह भी दावा किया है कि आजम खान ने अखिलेश यादव ने सीधे सीएम पद की मांग रख दी है.

इसे भी पढ़ें- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही

ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जी, कैसी रही आज़म चचा से मुलाक़ात? सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं. सुने ये भी है कि आपके ख़याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे-सीधे कह दिया कि अगर पार्टी में रोकना है तो उन्हें गृह नहीं, सीएम की कुर्सी चाहिए.

उन्होंने ये भी कहा कि यूपी के मुसलमानों ने सैफई वालों को कई बार मुख्यमंत्री बना दिया… थोड़ा बलिदानी आपको बनने की नसीहत मिलने लगी है. रामपुर से हमारे विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि ख़ान चचा से आपकी बात बन नहीं पाई! सेटिंग नहीं बैठ पाई. ओवैसी ने रामपुर में आपका काम लगा दिया.

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर महिला से छेड़छाड़, योगी सरकार के ‘बेटियां सुरक्षित’ दावे पर सवाल

आगे ओपी राजभर ने कहा कि सुनिए महाराज, वैसे भी आपकी सरकार आने नहीं जा रही, इसलिए दिल पर पत्थर रखकर घोषणा कर दीजिए कि सपा की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाएंगे.