लखनऊ. सपा ने राज्यसभा उम्मीदवार को लिए 2 लोगों के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसमें प्रो. रामगोपाल यादव और कारोबारी धनराज नाथवानी का नाम शामिल है. जिसे लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश जी, सही जा रहे हैं आप. परिवार और धनपति के नाम का तो ऐलान कर ही दिया आपने. अब बस एक अपराधी को अपना प्रत्याशी बना दीजिए, आपका पीडीए पूरा हो जाएगा. वहीं पीडीए जिसमें पी से परिवार, डी से दौलतमंद और ए से अपराधी है. पी से परिवार के प्रो रामगोपाल जी आ गए, डी से दौलतमंद से धनराज नाथवानी जी हो गए. अब एक अपराधी बचा है, घोषणा कर दीजिए.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस से शीट शेयरिंग बृजभूषण बोले- ‘अखिलेश के बिना सब सूना’, अखिलेश ने कहा- ‘हमारे संबंध…’
ओपी राजभर ने कसा था तंज
ओपी राजभर ने कहा था कि अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं. ये बताइए, तीनों आपके “पीडीए” वाले होंगे या नहीं? पहला तो प्रोफेसर साहब हैं. ये आपके पीडीए वाले “परिवार” से हो गए. अब “डी” और “ए” से कौन होगा? डी से कोई “दौलतमंद” होगा क्या? ए से कोई “अपराधी”?
इसे भी पढ़ें- पैसा कौन खा गया मंत्री जी! एपी तटबंध के टूटने से 3 दर्जन गांव डूबे, सवालों से भागे स्वतंत्र देव सिंह, योगी के सुशासन में भ्रष्टाचारी कौन?
आगे ओपी राजभर ने कहा कि था कि बताइएगा, क्योंकि सभी पिछड़े वर्ग के लोग, दलित भाई और मुसलमान भाई जानना चाह रहे हैं कि आपके पीडीए में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को कैसे आप संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत में लगे हैं. आख़िर में एक और सलाह है. तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा.


