लखनऊ. अखिलेश यादव के एक्स पर किए गए एक पोस्ट को लेकर ओपी राजभर ने करारा तंज कसा है. ओपी राजभर ने कहा, मित्र अखिलेश जी, विपक्ष में रह कर आपके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा तो रह नहीं गया है इसलिए आप मसखरेपन पर आ गए हैं. ख़ैर, मुद्दा मिल भी नहीं पाएगा.

इसे भी पढ़ें- नाव की व्यवस्था करवा दीजिए ब्रजेश पाठक जी! CHC में भरा घुटनों तक पानी, मरीजों का हाल-बेहाल, बारिश में बहा योगी सरकार का विकास

ग़रीब से लेकर महिलाओं तक और किसान से लेकर नौजवान तक की चिंता का काम सरकार कर रही है. अपराधियों को जहां होना चाहिए, वहां भेजा जा रहा है. हफ़्ता वसूलने वाले अब सिर्फ़ आपकी रैलियों और सभाओं में ही दिखाई देते हैं. परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, पार्टी ऑफ़ डोमिनेटिंग अखिलेश के मुखिया के तौर पर आप कुछ पोस्ट कर दें, आपके लोडर चेले वाह वाह करेंगे और आप ख़ुश होंगे. दिल बहलाने के लिए ये तरीक़ा बढ़िया है.

इसे भी पढ़ें- खाकी से होशियारी नहीं! पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन शातिर गिरफ्तार, एक घायल

अब आपकी आदत एसी में बैठक ट्वीट करने की है तो जो मिले वही पोस्ट कर रहे हैं. कीजिए, अच्छा है. कहिएगा तो कुछ फनी वीडियो हम अपने युवा कार्यकर्ताओं से कह कर आपको भिजवा देंगे. पोस्ट करते रहिएगा. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव.