लखनऊ. नेता विपक्ष और सासंद राहुल गांधी ने दावा किया है कि एक साल के अंदर मोदी सरकार गिर जाएगी. जिसे लेकर भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने करारा तंज कसा है. पंकज चौधरी ने कहा, लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाने के आदी हो चुके राहुल गांधी का अब यह कहना कि ‘सरकार एक साल में गिर जाएगी’, जनादेश का सीधा अपमान है. यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के उस एजेंडे की ओर संकेत करता है, जिसमें लोकतांत्रिक जनादेश को स्वीकार करने के बजाय भय, भ्रम-भ्रांति व अविश्वास और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश दिखाई देती है.

इसे भी पढ़ें- खुली बोतल, छलका जाम और फिर… दोस्त ने अपनी जिगरी को सुला दी मौत की नींद, जानिए कत्ल की हैरान कर देने वाली कहानी

आगे उन्होंने ये भी कहा कि दरअसल विपक्ष भलीभांति जानता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त है और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को चुनौती देना कठिन है, इसीलिए लगातार देश की छवि धूमिल करने, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने और नकारात्मक राजनीति करने का सिलसिला तेज हो गया है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी आप चांदी का चम्मच लेकर… ऑटो चलाने की फोटो शेयर कर OP राजभर ने कसा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो को ऐसा क्या कहा?

पंकज चौधरी ने कहा, विदेशी मंचों पर भारत की आलोचना करना, राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर भी राजनीति करना और हर सकारात्मक उपलब्धि पर सवाल खड़े करना, कांग्रेस की उसी सोच को दर्शाता है जिसमें सत्ता ही सर्वोपरि है, राष्ट्रहित नहीं. लेकिन राहुल गांधी याद रखें यह जनता की चुनी हुई मजबूत NDA सरकार है, जो आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के पूरा होने तक देश की प्रगति का पहिया रुकने नहीं देगी.