लखनऊ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा सुप्रीमो पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर ‘लूटतंत्र’ का षड्यंत्र रचने वाले और ‘लट्ठतंत्र’ में विश्वास रखने वाले ‘लाल टोपी’ के मुखिया आज अपनी आसन्न पराजय से विचलित हैं. हार के खौफ में ईवीएम तोड़ने के लिए उकसाना, दरअसल उनकी उस कुंठित मानसिकता का परिचायक है, जो विकास की लहर के सामने खुद को असहाय पा रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘फिट और हिट जोड़ी से घबराना जायज…’, केशव मौर्य ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- अन्यायों का जवाब कमल खिलाकर देंगे

आगे उन्होंने कहा, इनके मन में फिर वही पुराना ‘लूट का संकल्प’ जाग उठा है. इनके दिवास्वप्नों में आज भी वही अराजकता का दौर तैर रहा है, जहां जनता की सुरक्षा बलि चढ़ जाए, गलियां दंगों से दहकें और प्रदेश हिंसा की लपटों में झुलस जाए. सत्ता की भूख में ये जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर अराजकता की फसल उगाने की फिराक में हैं. इन्हें याद रखना चाहिए कि इसी मुगालते में अरविंद केजरीवाल जी भी रहा करते थे.

पंकज चौधरी ने कहा, जनता ने उनके अहंकार को चकनाचूर कर दिया. अराजकता के इस कुनबे की एक और प्रमुख किरदार, ममता दीदी के भाग्य का फैसला भी अब हो चुका है. 4 मई को जब बंगाल के चुनाव परिणाम आएंगे तो वह उनके इस दमनकारी शासन की विदाई का दिन होगा.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी यदि चुनावी पर्यटन से…अखिलेश यादव ने KJMU अस्पताल की दुर्दशा पर योगी सरकार पर साधा निशाना, दावों की पोल खोलते हुए दिखाया आइना

आगे पंकज चौधरी ने ये भी कहा कि अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश के इन ‘लाल टोपी’ वालों का है. प्रदेश की जागरूक जनता अब कट्टे और कारतूसों वाली ‘अंधेरगर्दी’ नहीं, बल्कि शांति और समृद्धि का ‘रामराज्य’ चाहती है. नकारात्मक राजनीति पर पूर्ण विराम लगाते हुए यूपी की जनता विधान सभा चुनाव 2027 में इनकी ‘पराजय की हैट्रिक’ पर अपनी मुहर लगाने के लिए तैयार है.